कौन हैं ऐक्ट्रेस गायत्री के पति व कारोबारी विकास ओबेरॉय जो इटली में क्रैश हुई कार में थे सवार?
ऐक्ट्रेस गायत्री जोशी और उनके पति व अरबपति कारोबारी विकास ओबेरॉय की कार का इटली में ऐक्सिडेंट हो गया है। विकास, ओबेरॉय रियल्टी के एमडी व चेयरमैन हैं और उनकी कंपनी मुंबई का पहला रिट्ज़-कार्लटन होटल ऐंड रेज़िडेंस बना रही है। विकास ने 2005 में गायत्री से शादी की थी और फोर्ब्स के मुताबिक, उनकी कुल नेटवर्थ $3.7 बिलियन है।