कौन हैं ऐलेस बियालियात्स्की जिन्होंने इस साल जीता है नोबेल शांति पुरस्कार?
जेल में बंद बेलारूसी मानवाधिकार कार्यकर्ता ऐलेस बियालियात्स्की इस साल के नोबेल शांति पुरस्कार के 3 विजेताओं में शामिल हैं। 60-वर्षीय बियालियात्स्की 1996 में स्थापित वायसना (स्प्रिंग) मानवाधिकार केंद्र के संस्थापक हैं जिन्होंने राजनीतिक कैदियों को दी जाने वाली यातनाओं के सबूत इकट्ठा किए। राष्ट्रपति अलेक्ज़ेंडर लुकाशेंको की सरकार ने उन्हें 2020 से बिना मुकदमे के हिरासत में लिया है।