कौन हैं और क्या करते हैं दिल्ली में कार के नीचे युवती को घसीटने के पांचों आरोपी?
दिल्ली में कार के नीचे घसीटे जाने के बाद एक युवती की मौत के मामले का एक आरोपी 27-वर्षीय राशन डीलर मनोज मित्तल है जो कथित तौर पर बीजेपी सदस्य है। अन्य आरोपियों में ग्रामीण सेवा का ड्राइवर दीपक खन्ना (26), एसबीआई कर्मचारी अमित खन्ना (25), स्पैनिश कल्चर सेंटर (कनॉट प्लेस) का कर्मचारी कृष्ण (27) और हेयरड्रेसर मिथुन (27) है।