कौन हैं कंगना रनौत को थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की निलंबित महिला जवान?
अभिनेत्री कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर थप्पड़ मारने वाली सीआईएसएफ की निलंबित महिला जवान कुलविंदर कौर (35) पंजाब के सुल्तानपुर लोधी की निवासी हैं। 2009 में सीआईएसएफ में शामिल हुई कुलविंदर 2021 से चंडीगढ़ एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात थीं। उनके भाई शेर सिंह किसान मज़दूर संघर्ष समिति के संगठन सचिव हैं। उनके पति भी सीआईएसएफ में हैं।