कौन हैं कलावती बंदुरकर जिनका अमित शाह ने लोकसभा में किया ज़िक्र?
गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को लोकसभा में राहुल गांधी की आलोचना के दौरान यवतमाल (महाराष्ट्र) की कलावती बंदुरकर का ज़िक्र किया। राहुल ने 2008 में उनसे मुलाकात के बाद लोकसभा में उनकी कहानी बताई थी जिसके बाद वह चर्चा में आईं। बंदुरकर के पति ने आत्महत्या की थी और वह महाराष्ट्र किसान आंदोलन का चेहरा बन गई थीं।