कौन हैं केजरीवाल के पीए रह चुके विभव कुमार जिन पर लगा स्वाति मालीवाल को पीटने का आरोप?
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के करीबी और उनके पूर्व पीए विभव कुमार पर 'आप' की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को पीटने का आरोप लगा है। वीडियो जर्नलिस्ट रह चुके विभव को पिछले महीने दिल्ली के विजिलेंस विभाग ने केजरीवाल के पीए के पद से हटाया था। विभव से शराब नीति केस में भी पूछताछ हो चुकी है।