कौन हैं केजरीवाल को अंतरिम ज़मानत देने वाले भावी सीजेआई संजीव खन्ना?
न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और दीपांकर दत्ता की सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने शुक्रवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब नीति मामले में अंतरिम ज़मानत दी। भावी सीजेआई खन्ना फिलहाल सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ के बाद सुप्रीम कोर्ट के सबसे वरिष्ठ न्यायाधीश हैं। कई वरिष्ठ न्यायाधीश होने के बावजूद उन्हें जनवरी 2019 में सुप्रीम कोर्ट में पदोन्नत किया गया था।