कौन हैं क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा जिन्होंने मिस वर्ल्ड 2024 का जीता है खिताब?
चेक रिपब्लिक की 24-वर्षीय क्रिस्टीना पिस्ज़कोवा ने मिस वर्ल्ड 2024 का खिताब जीता है और उन्होंने इस प्रतियोगिता में 'बेस्ट फैशन डिज़ाइनर अवॉर्ड यूरोप' का भी खिताब जीता। इंटरनैशनल मॉडल और लॉ व बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन की छात्रा क्रिस्टीना ने 'क्रिस्टीना पिस्ज़को फाउंडेशन' की भी स्थापना की है। जर्मन समेत 4 भाषाएं बोलने वालीं क्रिस्टीना को बांसुरी-वॉयलिन बजाना पसंद है।