कौन हैं क्षमा जिनकी सिएटल में जातिगत भेदभाव पर बैन लगाने वाले प्रस्ताव में है अहम भूमिका?
अमेरिकी शहर सिएटल में जातिगत भेदभाव पर प्रतिबंध लगाने वाले प्रस्ताव में भारतीय-अमेरिकी क्षमा सावंत (50) ने अहम भूमिका निभाई है। सिएटल में काउंसिल मेंबर और भारत में ब्राह्मण परिवार में जन्मीं क्षमा ऐक्टिविस्ट व सोशलिस्ट भी हैं। क्षमा के पेज के मुताबिक, भारत में बड़े होने के दौरान क्षमा हमेशा से ही अपने आसपास गरीबी को लेकर सचेत थीं।