कौन हैं गीतिका श्रीवास्तव जो बनी हैं पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की पहली महिला प्रमुख?
इस्लामाबाद (पाकिस्तान) स्थित भारतीय उच्चायोग की नई प्रमुख गीतिका श्रीवास्तव 2005 बैच की भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं। वर्तमान में विदेश मंत्रालय में संयुक्त सचिव के रूप में कार्यरत गीतिका पाकिस्तान में भारतीय उच्चायोग की प्रमुख बनने वालीं पहली महिला होंगी। उत्तर प्रदेश की रहने वाली गीतिका बीजिंग स्थिति भारतीय दूतावास में बतौर जूनियर राजनयिक काम कर चुकी हैं।