कौन हैं चंद्रकांत सोमपुरा जिन्होंने अयोध्या में राम मंदिर का डिज़ाइन किया तैयार?
राम मंदिर (अयोध्या) का डिज़ाइन तैयार करने वाले आर्किटेक्ट चंद्रकांत सोमपुरा मंदिरों का डिज़ाइन बनाने वाले परिवार से आते हैं। चंद्रकांत करीब 32 साल पहले वीएचपी के तत्कालीन अध्यक्ष अशोक सिंघल संग अयोध्या गए थे और माप टेप नहीं ले जाने देने पर उन्होंने कदमों से साइट को मापा था। चंद्रकांत के दादा गुजरात के सोमनाथ मंदिर के आर्किटेक्ट थे।