कौन हैं चीनी सीमा के पास तैनात सुखोई-30 लड़ाकू विमान की पहली महिला वेपन सिस्टम ऑपरेटर?
चीनी सीमा से सटे फ्रंट तेजपुर (असम) में तैनात फ्लाइट लेफ्टिनेंट तेजस्वी रंगा राव वायुसेना में सुखोई-30 लड़ाकू विमान की पहली महिला वेपन सिस्टम ऑपरेटर हैं। पूर्व में एनसीसी कैडेट रह चुकीं तेजस्वी नैविगेशन ट्रेनिंग स्कूल की टॉपर थीं। वेपन सिस्टम ऑपरेटर वो विशेष अधिकारी होते हैं जो लड़ाकू विमान में इस्तेमाल होने वाले सेंसर और हथियारों को संभालते हैं।