कौन हैं छात्र को पीटने व उस पर पेशाब करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए इन्फ्लुएंसर रजत दलाल?
एक छात्र का अपहरण करने और उससे बर्बरतापूर्ण व्यवहार करने के आरोप में गिरफ्तार फिटनेस इन्फ्लुएंसर रजत दलाल एक बॉडीबिल्डर और पावर-लिफ्टर हैं। फिटनेस वीडियोज़ बनाने वाले रजत के इंस्टाग्राम पर 10 लाख फॉलोअर्स और यूट्यूब पर 2.21 लाख सब्सक्राइबर्स हैं। बकौल रिपोर्ट्स, रजत ने एक पोस्ट को लेकर छात्र को पीटा था और उसके चेहरे पर पेशाब किया था।