कौन हैं जयवीर सिंह जिन्हें बीजेपी ने डिंपल यादव के खिलाफ मैनपुरी से बनाया लोकसभा उम्मीदवार?
बीजेपी ने लोकसभा चुनाव-2024 में मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) में सपा नेता डिंपल यादव के खिलाफ जयवीर सिंह को उम्मीदवार बनाया है। राज्य के पर्यटन व संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह वर्तमान में मैनपुरी सदर सीट से विधायक हैं। पहली बार 2002 में विधायक बने जयवीर सिंह 2003-2006 और 2007-2012 के बीच उत्तर प्रदेश में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रह चुके हैं।