कौन हैं जर्मनी की सिंगर स्पिटमन जिनका पीएम मोदी ने 'मन की बात' में किया ज़िक्र?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 105वें एपिसोड में जर्मनी की सिंगर कसांड्रा माय स्पिटमन का ज़िक्र किया। 21-वर्षीय स्पिटमन भगवान विष्णु को समर्पित एक संस्कृत श्लोक और एक कन्नड़ गाने को गाकर चर्चा में आई थीं। ‘हिन्दुस्तान टाइम्स’ के मुताबिक, वह हिंदी, मलयालम, तमिल, उर्दू, असमिया, बंगाली, संस्कृत और कन्नड़ में भी गाती हैं।