कौन हैं जान्हवी कपूर के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया?

फिल्म निर्माता बोनी कपूर ने बेटी व अभिनेत्री जान्हवी कपूर और शिखर पहाड़िया के रिश्ते की पुष्टि कर दी है। शिखर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे के नाती और बिज़नेस टायकून संजय पहाड़िया के बेटे हैं। बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल और धीरूभाई अंबानी इंटरनैशनल स्कूल में पढ़ाई कर चुके शिखर ने रिजेंट्स यूनिवर्सिटी (लंदन) से बैचलर्स डिग्री ली है।

Load More