कौन हैं दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क की संपत्ति को मैनेज करने वाले जेरेड बिर्चल?
जेरेड बिर्चल दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के फैमिली ऑफिस 'एक्सेशन' के मैनेजिंग डायरेक्टर हैं जो मस्क की लगभग $247 बिलियन की संपत्ति को संभालते हैं। वह मस्क फाउंडेशन, उनके स्कूल एड एस्ट्रा और उनकी अन्य कंपनियों में विभिन्न भूमिकाएं निभाते हैं। उन्होंने $44 बिलियन के ट्विटर अधिग्रहण के लिए फाइनेंस जुटाने में मस्क की मदद की थी।