कौन हैं ज्ञानवापी मस्जिद के एएसआई सर्वे की कमान संभाल रहे आलोक त्रिपाठी?

एएसआई के अतिरिक्त महानिदेशक आलोक त्रिपाठी इस वक्त वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के वैज्ञानिक सर्वे की कमान संभाल रहे हैं। एएसआई के अंडरवाटर पुरातत्व विंग के प्रमुख रह चुके त्रिपाठी को बंगाराम द्वीप (लक्षद्वीप) के समुद्र में प्रिंसेस रॉयल जहाज़ के अवशेष ढूंढने में सफलता मिली थी। उन्होंने प्राचीन गुफाओं के रास्ते होने वाले व्यवसाय पर भी रिसर्च किया है।

Load More