कौन हैं टी20I क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक विकेट लेने वाले शीर्ष 5 गेंदबाज़?
बांग्लादेशी ऑल-राउंडर शाकिब अल हसन बुधवार को टी20I क्रिकेट के इतिहास में सर्वाधिक (136) विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मैट में सर्वाधिक विकेट लेने वालों में उनके बाद न्यूज़ीलैंड के टिम साउदी (134 विकेट), अफगानिस्तान के राशिद खान (129 विकेट), न्यूज़ीलैंड के ही ईश सोढ़ी (114 विकेट) और श्रीलंका के लसिथ मलिंगा (107 विकेट) हैं।