कौन हैं टीकाराम जूली जिन्हें राजस्थान कांग्रेस का नया प्रदेशाध्यक्ष बनाने की है चर्चा?
राजस्थान में कांग्रेस जल्द ही पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को नेता प्रतिपक्ष और उनकी जगह टीकाराम जूली को नया पीसीसी चीफ बना सकती है। अलवर ग्रामीण से तीसरी बार विधायक बने टीकाराम पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने पीसीसी चीफ के लिए उनका नाम आगे किया था।