कौन हैं टीसीएस के नवनियुक्त सीईओ डेज़िग्नेट कृतिवासन?
टीसीएस के सीईओ व एमडी राजेश गोपीनाथन के इस्तीफे के बाद कंपनी ने गुरुवार को के. कृतिवासन को सीईओ डेज़िग्नेट नियुक्त किया और उनकी नियुक्ति 16 मार्च से प्रभावी हो गई। 1989 में टीसीएस में शामिल हुए कृतिवासन के पास मद्रास यूनिवर्सिटी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर व आईआईटी कानपुर से इंडस्ट्रियल ऐंड मैनेजमेंट इंजीनियरिंग में मास्टर की डिग्री है।