कौन हैं डीयू से ग्रैजुएट वैभव तनेजा जिन्हें नियुक्त किया गया टेस्ला का नया सीएफओ?

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) से बी.कॉम कर आईसीएआई से सीए करने वाले वैभव तनेजा को टेस्ला ने अपना नया चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर (सीएफओ) नियुक्त किया है। तनेजा ने टेस्ला द्वारा 2016 में सोलरसिटी का अधिग्रहण करने के बाद टेस्ला को जॉइन किया था। वहीं, 45-वर्षीय तनेजा ने 1999 से 2016 तक अकाउंटिंग फर्म पीडब्ल्यूसी में भी काम किया था।

Load More