कौन हैं डेनमार्क के अगले शासक क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक?
यूरोप में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाली जीवित शासक डेनमार्क की महारानी क्वीन मार्गरेट-II द्वारा राजगद्दी छोड़ने की घोषणा करने के बाद उनके बेटे और डेनमार्क के 55 वर्षीय क्राउन प्रिंस फ्रेडरिक राजगद्दी संभालेंगे। वह ग्रैजुएट डिग्री पाने वाले डेनमार्क के शाही परिवार के पहले सदस्य हैं। उन्होंने प्रिंसेस मैरी से शादी की और उनके 4 बच्चे हैं।