कौन हैं डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला जो मुंबई में करेंगे ऋषभ पंत का इलाज?
ऋषभ पंत कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल (मुंबई) में सेंटर फॉर स्पोर्ट्स मेडिसिन के प्रमुख और आर्थोस्कोपी ऐंड शोल्डर सर्विस के निदेशक डॉ. दिनशॉ पारदीवाला की निगरानी में रहेंगे। पारदीवाला 22 वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे हैं और वह आईसीसी की मेडिकल कमिटी के सदस्य हैं। उन्होंने आर्थोस्कोपिक सर्जरी में उत्कृष्ट योगदान के लिए आईएसएकेओएस जॉन जॉयस अवॉर्ड 2009 जीता था।