कौन हैं तन्मय अग्रवाल जिन्होंने जड़ा प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ तिहरा शतक?

हैदराबाद के बल्लेबाज़ तन्मय अग्रवाल ने रणजी ट्रॉफी में शुक्रवार को प्रथम श्रेणी क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज़ तिहरा शतक (147 गेंदों पर) जड़ा। 28 वर्षीय तन्मय ने 2014 में प्रथम श्रेणी क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह आईपीएल फ्रैंचाइज़ी सनराइज़र्स हैदराबाद का भी हिस्सा रह चुके हैं लेकिन उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला है।

Load More