कौन हैं तारिक मंसूर जिन्हें बीजेपी ने बनाया है अपना राष्ट्रीय उपाध्यक्ष?
बीजेपी ने अपने केंद्रीय पदाधिकारियों के नामों का एलान कर दिया है और उसने कुल 13 नेताओं को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद दिया है जिनमें उत्तर प्रदेश के एमएलसी तारिक मंसूर भी शामिल हैं। पसमांदा मुस्लिम समाज से ताल्लुक रखने वाले मंसूर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के पूर्व कुलपति हैं। वह मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य रह चुके हैं।