कौन हैं दिनेश सिंह जिन्हें सनी देओल का टिकट काटकर बीजेपी ने गुरदासपुर से बनाया है उम्मीदवार?
बीजेपी ने गुरदासपुर (पंजाब) लोकसभा सीट से ऐक्टर सनी देओल का टिकट काटकर दिनेश सिंह 'बब्बू' को उम्मीदवार बनाया है। दिनेश 2007 में पहली बार सुजानपुर (पठानकोट) से विधायक बने थे और वह 3 बार के विधायक व पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। 2022 विधानसभा चुनाव में उन्हें कांग्रेस प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा था।