कौन हैं 'दिव्य पुत्री' शीना रानी जिन्होंने किया अग्नि-5 विकसित करने वाली टीम का नेतृत्व?

अग्नि-5 मिसाइल को विकसित करने वाली टीम का नेतृत्व डीआरडीओ की 57-वर्षीय वैज्ञानिक शीना रानी ने किया है। शीना रानी पहले इसरो के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र में कार्यरत थीं और पोखरण-II परमाणु परीक्षण के बाद डीआरडीओ से जुड़ी थीं। तिरुवनंतपुरम (केरल) के कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली शीना रानी को अब 'दिव्य पुत्री' कहा जा रहा है।

Load More