टेस्ला के सीईओ एलन मस्क को पछाड़कर $171 बिलियन की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स बने बर्नार्ड आरनो (73) दुनिया की सबसे बड़ी लग्ज़री गुड्स कंपनी एलवीएमएच के सीईओ व चेयरमैन हैं। 5 बच्चों के पिता फ्रांसीसी कारोबारी अरनॉल्ट की एलवीएमएच लग्ज़री ब्रैंड्स लुई वितॉ, सफोरा, टिफनी, बुल्गेरी और जॉ कुजुर की पैरेंट कंपनी है।