कौन हैं दुनिया के सबसे मेधावी छात्रों की सूची में शामिल 9 वर्षीय प्रीषा चक्रवर्ती?
'दुनिया के सबसे मेधावी' छात्रों की सूची में शामिल 9-वर्षीय प्रीषा चक्रवर्ती कैलिफोर्निया में पढ़ती हैं। भारतीय-अमेरिकी प्रीषा 6 वर्ष की उम्र में दुनिया की सबसे पुरानी हाई-आईक्यू सोसाइटी मेन्सा फाउंडेशन की आजीवन सदस्य बनी थीं। उन्हें स्कॉलेस्टिक असेसमेंट टेस्ट, अमेरिकन कॉलेज टेस्टिंग और स्कूल व कॉलेज के एबिलिटी टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जा चुका है।