नियुक्ति मामलों की कैबिनेट समिति ने आईपीएस अधिकारी रवि सिन्हा को भारतीय खुफिया एजेंसी रिसर्च ऐंड एनालिसिस विंग (रॉ) का नया प्रमुख नियुक्त किया है। छत्तीसगढ़ कैडर के 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी सिन्हा अभी केंद्रीय सचिवालय में विशेष सचिव पद पर तैनात हैं। भोजपुर (बिहार) के रहने वाले सिन्हा ने दिल्ली के सेंट स्टीफंस कॉलेज से पढ़ाई की है।