कौन हैं निशा पाहुजा जिनकी डॉक्यूमेंट्री 'टू किल अ टाइगर' ऑस्कर्स में हुई नॉमिनेट?

दिल्ली में जन्मीं और कनाडा में रहने वालीं फिल्ममेकर निशा पाहुजा की 'टू किल अ टाइगर' ऑस्कर्स 2024 में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर की श्रेणी में नॉमिनेट हुई है। निशा ने टोरोंटो यूनिवर्सिटी से अंग्रेज़ी साहित्य में पढ़ाई की और सीबीसी की डॉक्यूमेंट्री 'सम काइंड ऑफ अरेंजमेंट' के लिए बतौर रिसर्चर काम किया। उन्होंने फिल्ममेकर जॉन वॉकर संग काम किया है।

Load More