कौन हैं न्यूज़ीलैंड के रचिन रवींद्र जिनका नाम सचिन तेंदुलकर व राहुल द्रविड़ से प्रेरित है?
वनडे विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के लिए सबसे तेज़ शतक जड़ने वाले क्रिकेटर रचिन रवींद्र का नाम सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ के नाम से प्रेरित होकर रखा गया था। रचिन का जन्म 18 नवंबर, 1999 को वेलिंग्टन में हुआ था। उनके पिता रवि कृष्णमूर्ति एक सॉफ्टवेयर सिस्टम आर्किटेक्ट थे जो 1990 के दशक में बेंगलुरु से न्यूज़ीलैंड गए थे।