कौन हैं पायल कपाड़िया जो बनी हैं कान्स में ग्रां प्री अवॉर्ड जीतने वाली पहली भारतीय?
निर्देशक पायल कपाड़िया फिल्म 'ऑल वी इमैजिन ऐज़ लाइट' के लिए कान्स फिल्म फेस्टिवल का दूसरा सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार ग्रां प्री जीतने वाली पहली भारतीय बनी हैं। वह भारतीय फिल्म एवं टेलीविज़न संस्थान (एफटीआईआई) की पूर्व छात्रा हैं। उन्होंने 2015 में गजेंद्र चौहान के एफटीआईआई चेयरमैन बनने के खिलाफ 139-दिनों तक प्रदर्शन किया था जिसके बाद उन्हें स्कॉलरशिप गंवानी पड़ी।