कौन हैं पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले अजय राय जो बनाए गए हैं यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष?
कांग्रेस से 2014 और 2019 में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ने वाले अजय राय को पार्टी ने उत्तर प्रदेश इकाई का अध्यक्ष बनाया है। गौरतलब है कि राय 1996 से लेकर 2009 तक बीजेपी से विधायक रहे थे। 2009 में वह पार्टी छोड़कर सपा में और इसके बाद 2012 में कांग्रेस में शामिल हुए थे।