कौन हैं पीबीकेएस के आशुतोष शर्मा जिन्होंने एमआई के खिलाफ 8वें नंबर पर बनाए 61(28) रन?
एमआई के खिलाफ 8वें नंबर पर 61(28) रन बनाने वाले पीबीकेएस के आशुतोष शर्मा का जन्म 15 सितंबर 1998 को रतलाम (एमपी) में हुआ था। दाएं हाथ के बल्लेबाज़ आशुतोष 8 साल की उम्र में क्रिकेट स्किल्स बेहतर करने के लिए इंदौर चले गए थे। रेलवेज़ से घरेलू क्रिकेट खेलने वाले आशुतोष को पीबीकेएस ने ₹20 लाख में खरीदा था।