कौन हैं पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड एकटरीना मिज़ुलिना?
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कथित गर्लफ्रेंड एकटरीना मिज़ुलिना ने यूके में पढ़ाई की है और वह कला इतिहासकार हैं। यूक्रेन विरोधी रूसी सांसद एलीना मिज़ुलिना की 39-वर्षीय बेटी एकटरीना 'क्रेमलिन' समर्थित सेंसरशिप बॉडी 'सेफ इंटरनेट लीग' की प्रमुख हैं। उन्होंने चीन का दौरा करने वाले आधिकारिक रूसी प्रतिनिधिमंडल के लिए एक बार अनुवादक के तौर पर काम किया था।