कौन हैं पूनम पांडे के पति सैम जिन्हें पत्नी से मारपीट के आरोप में किया गया है गिरफ्तार?

सैम बॉम्बे फिल्म निर्माता, निर्देशक और एडिटर हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने बतौर विज्ञापन फिल्म निर्माता दीपिका पादुकोण, तमन्ना भाटिया, अल्लू अर्जुन और युवराज सिंह जैसी हस्तियों के साथ काम किया है और पहली पत्नी व मॉडल एले अहमद से उनके 2 बच्चे हैं। मुंबई पुलिस ने पत्नी पूनम पांडे से मारपीट के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया है।

Load More