कौन हैं पूर्व पुलिस अफसर अविनाश जिनके जीवन पर आधारित है वेब सीरीज़ 'इंस्पेक्टर अविनाश'?
अभिनेता रणदीप हुड्डा की वेब सीरीज़ 'इंस्पेक्टर अविनाश' अपने समय में उत्तर प्रदेश पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे पूर्व पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा के जीवन पर आधारित है। बकौल मिश्रा, उन्होंने दुर्दांत अपराधी श्री प्रकाश शुक्ला समेत 150 से अधिक अपराधियों का एनकाउंटर किया था। वह 1982 में यूपी पुलिस में भर्ती हुए थे और बतौर डिप्टी एसपी रिटायर हुए।