कौन हैं प्रज्वल रेवन्ना जिन पर लगा है सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण का आरोप?
सैकड़ों महिलाओं के यौन शोषण के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे हैं। कर्नाटक के हासन से सांसद 33 वर्षीय प्रज्वल राज्य के सबसे युवा लोकसभा सांसदों में से एक हैं। प्रज्वल ने वर्ष 2014 में बेंगलुरु इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी।