कौन हैं बिलियनेयर अंकुर जैन जिन्होंने पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार एरिका से की शादी?

मिस्र में पूर्व डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार एरिका हैमंड से शादी करने वाले बिलियनेयर अंकुर जैन, अमेरिकी होम रेंटल रिवॉर्ड्स स्टार्टअप 'बिल्ट रिवॉर्ड्स' के फाउंडर हैं। भारतीय मूल के 34-वर्षीय अंकुर, व्हार्टन स्कूल (अमेरिका) से ग्रैजुएट हैं और वह टिंडर के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर रह चुके हैं। अंकुर को 2015 में फोर्ब्स की 30 अंडर 30 सूची में शामिल किया गया था।

Load More