कौन हैं बिहार की तनु श्री जिन्हें पीएम मोदी ने शास्त्रीय गायन व वादन के लिए किया सम्मानित?
कैमूर (बिहार) की रहने वाली तनु श्री यादव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'काशी सांसद सांस्कृतिक महोत्सव' में शास्त्रीय संगीत व वादन में प्रथम स्थान हासिल करने पर सम्मानित किया है। कैमूर ज़िला स्तरीय शास्त्रीय संगीत उत्सव में तनु 4 बार विजेता रही हैं और उनके माता-पिता विकलांग हैं। तनु पिछले साल नारी सशक्तीकरण अवॉर्ड से सम्मानित की गई थीं।