कौन हैं बिहार के सबसे अधिक व सबसे कम संपत्ति वाले सांसद?
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार के 56 सांसदों में से आरजेडी के राज्यसभा सांसद अमरेंद्र धारी सिंह की संपत्ति राज्य में सर्वाधिक (₹238 करोड़) है जिसके बाद आरजेडी के ही राज्यसभा सांसद प्रेम चंद गुप्ता (₹118 करोड़) का स्थान है। बकौल रिपोर्ट, राज्य में अररिया से बीजेपी सांसद प्रदीप कुमार सिंह की संपत्ति सबसे कम (₹50 लाख) है।