कौन हैं बिहार में दफनाए गए आखिरी मुस्लिम कश्मीरी शासक जिनकी कब्र पर पहुंचीं महबूबा?
पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती गुरुवार को कश्मीर के आखिरी मुस्लिम शासक यूसुफ शाह चक की नालंदा स्थित कब्र पर पहुंचीं। चक ने 1579-1586 तक कश्मीर पर शासन किया था और मुगल सम्राट अकबर ने उन्हें धोखे से कैद करने के बाद नालंदा निर्वासित किया था। ओडिशा में निधन होने के बाद चक के शव को नालंदा में दफनाया गया था।