कौन हैं बिहार से ताल्लुक रखने वालीं आईपीएस नीना जो सीआईएसएफ की पहली महिला प्रमुख बनीं?
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की पहली महिला प्रमुख बनीं आईपीएस अधिकारी नीना सिंह मूल रूप से पटना (बिहार) की रहने वाली हैं। 1989 बैच की आईपीएस अधिकारी नीना सिंह ने पटना विमेन्स कॉलेज (बिहार), जेएनयू (दिल्ली) और हार्वर्ड विश्वविद्यालय (अमेरिका) से पढ़ाई की है। राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी रोहित कुमार सिंह से नीना सिंह की शादी हुई है।