कौन हैं भरतपुर से लोकसभा चुनाव जीतने वालीं राजस्थान की सबसे कम उम्र की प्रत्याशी संजना?

लोकसभा चुनाव-2024 में भरतपुर से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वालीं संजना जाटव राजस्थान से जीतने वाले उम्मीदवारों में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं। संजना के 2 बच्चे हैं और उनके पति पुलिस कॉन्स्टेबल हैं। संजना ने महाराजा सूरजमल बृज यूनिवर्सिटी से स्नातक तक पढ़ाई की है। संजना विधानसभा चुनाव-2023 में कठूमर सीट से हार गई थीं।

Load More