कौन हैं भारत की 17 वर्षीय अदिति स्वामी जो बनीं तीरंदाज़ी में सबसे कम उम्र की विश्व चैंपियन?
महाराष्ट्र के सतारा निवासी 17-वर्षीय अदिति गोपीचंद स्वामी तीरंदाज़ी में सीनियर वर्ग के व्यक्तिगत स्पर्धा में सबसे कम उम्र की विश्व चैंपियन बनी हैं। अदिति के पिता सरकारी स्कूल में गणित के शिक्षक हैं और उनकी मां भी सरकारी कर्मचारी हैं। महिलाओं की कंपाउंड तीरंदाज़ी में उनका 30वां रैंक है और उन्होंने 2 महीने पहले जूनियर वर्ल्ड टाइटल जीता था।