फोर्ब्स की दुनियाभर के बिलियनेयर्स की ताज़ा सूची में शामिल 25 नए भारतीय बिलियनेयर्स में $4.8 बिलियन की संपत्ति के साथ यूएई के रिटेलिंग समूह लैंडमार्क की 70 वर्षीय चेयरपर्सन रेणुका जगतियानी शामिल हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ मुंबई की ग्रैजुएट रेणुका को यह संपत्ति अपने पति मिकी जगतियानी से मिली है जिनका पिछले साल निधन हो गया था।