कौन हैं भारत की सबसे अमीर सेल्फ मेड अरबपति महिला राधा वेम्बु?
हुरुन इंडिया रिच लिस्ट-2023 के अनुसार, ज़ोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बु की 50-वर्षीय बहन राधा वेम्बु ₹36,000 करोड़ की संपत्ति के साथ नायका की फाउंडर फाल्गुनी नायर को पछाड़कर भारत की सबसे अमीर सेल्फ-मेड अरबपति महिला बन गई हैं। उन्होंने आईआईटी मद्रास से ग्रैजुएशन के बाद 1997 में ज़ोहो जॉइन किया। बाद में वह ज़ोहो मेल की प्रोडक्ट मैनेजर बनीं।