साई सुदर्शन रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में डेब्यू करने के साथ ही भारत के 253वें वनडे क्रिकेटर बन गए। डेब्यू मैच में 55*(43) रन बनाने वाले साई का जन्म 15 अक्टूबर 2001 को चेन्नई में हुआ था। वह तमिलनाडु से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं और उन्होंने लिस्ट ए में 25 पारियों में 6 शतक जड़े हैं।